हापुड़: होटल में युवक ने खुद की गर्दन रेती, मौके पर ही दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुई लाइव वारदात

हापुड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक होटल में ठहरे युवक ने खुद अपनी गर्दन रेतकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक वारदात का लाइव वीडियो होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध ‘प्रधान चिकन होटल’ की है। मृतक युवक की पहचान सलमान के रूप में हुई है, जो बरेली जिले का निवासी बताया जा रहा है। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक ने अचानक एक धारदार वस्तु से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बरेली का रहने वाला था मृतक

होटल कर्मियों ने जब युवक को लहूलुहान हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गढ़ कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है और होटल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक हापुड़ कब आया था और क्या वह किसी मानसिक तनाव में था। इस घटना के बाद से होटल परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी फैली हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.