सचिन के लाडले अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शाही शादी, मुंबई में जुटे दिग्गज

स्पोर्ट्स डेस्क

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर गुरुवार 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर गुरुवार 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त और मशहूर बिजनेस टायकून रवि घई की पोती सानिया चंदोक के साथ सात फेरे लिए। दक्षिण मुंबई के एक आलीशान होटल में आयोजित इस विवाह समारोह में खेल, सिनेमा और राजनीति जगत की तमाम बड़ी हस्तियां नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचीं।

सितारों से सजी रही शाम

शादी के इस खास मौके पर पूरा तेंदुलकर परिवार और घई परिवार खुशियों में सराबोर नजर आया। सचिन तेंदुलकर ने व्यक्तिगत रूप से देश की बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा था। समारोह में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और नीता अंबानी जैसे दिग्गजों ने शिरकत की। खेल जगत से महेंद्र सिंह धोनी, सुनील गावस्कर, सुरेश रैना, इरफान पठान और वेंकटेश प्रसाद समेत कई दिग्गज क्रिकेटर इस शाही शादी के गवाह बने।

भावुक हुए सचिन और अंजलि

विवाह की रस्मों के दौरान सचिन और अंजलि तेंदुलकर काफी भावुक और खुश नजर आए। जब अर्जुन और सानिया ने जयमाला की रस्म पूरी कर एक-दूसरे को गले लगाया, तो माता-पिता ने उन पर फूलों की वर्षा कर अपना आशीर्वाद दिया। अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर, जो सानिया की बेहद करीबी सहेली भी हैं शादी के हर फंक्शन में काफी सक्रिय दिखीं।

अर्जुन की दुल्हन सानिया चंदोक मुंबई के प्रसिद्ध ‘ग्रविस ग्रुप’ (Graviss Group) के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। सानिया खुद भी एक सफल उद्यमी हैं और ‘मिस्टर पॉज’ नामक पेट केयर ब्रांड की मालकिन हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। अर्जुन और सानिया की सगाई 13 अगस्त 2025 को एक निजी समारोह में हुई थी।

मराठी रीति-रिवाजों से हुई शादी

यह शादी पारंपरिक मराठी रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई। सानिया ने लाल रंग की ‘नौवारी’ साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं अर्जुन भी पारंपरिक परिधान में काफी जंच रहे थे। इस शादी के साथ ही अब तेंदुलकर परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत हो गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.