क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद दिलचस्प खबर, टेस्ट और वनडे सीरीज में अफगानिस्तान से भिड़ेगी भारत,इन दिग्गजों की होगी वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क

बीसीसीआई ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक मुकाबले की घोषणा किया है, जिसमें अफगानिस्तान और भारत आमने-सामने होंगे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

टी20 विश्व कप के समाप्त होते ही भारतीय टीम क्रमशः टेस्ट और वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ेगी, जिसका शेड्यूल भी बीसीसीआई ने जारी कर दिया।

6 जून को खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला

इसी साल जून के महीने में अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। इसमें एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने जिस शेड्यूल का ऐलान किया है, उसके अनुसार 6 से लेकर 10 जून तक टेस्ट मुकाबला होगा, ये न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। सीरीज में एक ही टेस्ट होगा। इसके बाद तीन वनडे मैच होंगे।

14 जून से होगा वनडे सीरीज का आगाज

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होना तय हुआ है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। इसके साथ ही ये सीरीज समाप्त हो जाएगी। ये सीरीज अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। साल 2026 में वनडे विश्व कप का आगाज होगा, माना जा रहा है कि इसी सीरीज से टीम इंडिया इसकी तैयारी में जुट जाएगी।

इन दिग्गजों की होगी वापसी, मैदान में बढ़ेगी सरगर्मी

इस रोमांचक मुकाबले में शुभमन गिल कप्तानी करते मैदान पर दिख सकते हैं, वहीं ​कोहली और रोहित भी मुकाबले में खेलते नजर आयेंगे।

वनडे में इस वक्त टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, उम्मीद है कि वे ही इस सीरीज में भी कमान संभालेंगे। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नजर आएंगे। कोहली और रोहित अब केवल वनडे ही खेल रहे हैं, इसलिए वे कम ही मैदान पर दिखते हैं। हालांकि जल्द ही वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू होगी, तो ज्यादा वनडे भी खेले जाएंगे। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी भी मैदान पर दिखाई देंगे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.