बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दानगढ़ में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दानगढ़ में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक राजबहादुर (पुत्र कल्याण सिंह) रात में चौढे़रा स्थित कोल्ड स्टोर में आलू की ट्रॉली खड़ी कर अपने घर वापस लौट रहा था।

रास्ते में दानगढ़ कोल्ड स्टोर के समीप अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही दौलतपुर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला।
परिजनों ने उसे तत्काल दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने मौके पर राहत कार्य किया, हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
सिद्धार्थनगर: चंद्र ग्रहण के चलते समय से पूर्व हुआ होलिका दहन, भक्ति और उत्साह का संगमhttps://t.co/eBhbQYn1pP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026




















