बुलंदशहर: एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में किया होलिका दहन, जिलेवासियों को दिया शांति का संदेश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार रात पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार रात पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विधि-विधान से पूजन अर्चन किया और होलिका की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की।

इस गरिमामयी अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूजन के उपरांत सभी अधिकारियों ने एक साथ परिक्रमा कर जनपद में अमन-चैन और खुशहाली की मंगल कामना की।

एसएसपी महोदय ने इस मौके पर पूरे पुलिस परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपील की कि वे मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं और आम जनता के साथ मिलकर सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से रंगों का यह महापर्व मनाएं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय गीतों और मंगल उद्घोष से गुंजायमान रहा।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.