सीतापुर: चंद्र ग्रहण के सूतक काल के कारण नैमिषारण्य के कपाट बंद, दोपहर 3:20 से शुरू होगा ग्रहण

सीतापुर

सीतापुर जनपद के खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण के प्रभाव के चलते प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य में आध्यात्मिक गतिविधियों पर विराम लग गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद के खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण के प्रभाव के चलते प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य में आध्यात्मिक गतिविधियों पर विराम लग गया है। मंगलवार को सूतक काल प्रारंभ होते ही सुबह 6:20 बजे प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ललिता देवी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह बंद कर दिए गए।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज दोपहर 3:20 बजे से चंद्र ग्रहण का स्पर्श शुरू होगा, जो शाम 6:46 बजे तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के पालन में ग्रहण से पूर्व ही मंदिरों के गर्भगृह को बंद कर दिया गया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, शाम को ग्रहण का मोक्ष (समाप्ति) होने के बाद पूरे परिसर का शुद्धिकरण और विशेष आरती की जाएगी, जिसके उपरांत ही भक्तों को दर्शन की अनुमति मिलेगी।

नैमिषारण्य में स्थित मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं को सूतक काल के चलते बाहर से ही नमन करना पड़ रहा है। प्रशासन और मंदिर समिति ने ग्रहण के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा और सफाई व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.