सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में इस वर्ष चंद्र ग्रहण के ज्योतिषीय प्रभाव के कारण होलिका दहन का पर्व पारंपरिक तिथि से एक दिन पूर्व ही संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में इस वर्ष चंद्र ग्रहण के ज्योतिषीय प्रभाव के कारण होलिका दहन का पर्व पारंपरिक तिथि से एक दिन पूर्व ही संपन्न हुआ। 3 मार्च को लगने वाले ग्रहण के सूतक काल से बचने के लिए जिले भर में 2 मार्च की रात 8:00 से 12:00 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में अग्नि प्रज्वलित की गई।

मुख्यालय नौगढ़ सहित शोहरतगढ़, डुमरियागंज, इटवा और बांसी जैसे कस्बों में सामूहिक रूप से विधि-विधान से पूजा की गई। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने दीप प्रज्वलित कर जनपद की सुख-शांति की कामना की। ग्रामीण अंचलों जैसे लोटन, खेसराहा और खुनियांव में भी भारी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर बुराई पर अच्छाई की विजय का संकल्प लिया।

तिथि में बदलाव के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। महिलाओं ने परिक्रमा कर परिवार की समृद्धि मांगी, वहीं युवाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ पर्व मनाया। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरे जिले में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। अब पूरा सिद्धार्थनगर 4 मार्च को मनाए जाने वाले रंगों के त्योहार ‘धुलेंडी’ के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
नेपाल चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सीलhttps://t.co/zK6xKflMO6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026




















