ठूठीबारी
महराजगंज जनपद के सीमावर्ती कस्बे ठूठीबारी में होली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर श्याम मित्र मंडली द्वारा परंपरा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती कस्बे ठूठीबारी में होली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर श्याम मित्र मंडली द्वारा परंपरा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। हर साल की तरह इस वर्ष भी मंडली ने बेहद शानदार और भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें कस्बे की फिजां ‘श्याम नाम’ के गुलाल से सराबोर नजर आई।
भजन और अबीर-गुलाल की जुगलबंदी
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्री श्याम के भजनों के साथ हुई। भक्ति संगीत की लहरों पर झूमते श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा माहौल आपसी सौहार्द और प्रेम की मिठास से भर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह आयोजन न केवल मनोरंजन है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इस दौरान दीपू निगम, धीरज वर्मा, अर्जुन वर्मा, रामप्रकाश प्रजापति, सन्नी रौनियार, आलोक चौधरी,चंचल गुप्ता, सोनू मद्धेशिया, इत्यादि लोग मौजूद रहें।
सऊदी अरब के रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान ने हमला किया है। दो ईरानी ड्रोन ने सऊदी स्थित अमेरिकी एंबेसी को अपना निशाना बनाया। pic.twitter.com/KXsBCRkH00
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026




















