स्पोर्ट्स डेस्क
दिल की धड़कन तेज कर देने वाला भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला आज, जानें कौन और क्यों मार सकता है बाज़ी? पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां और सुपर-8 का आखिरी मुकाबला आज यानी रविवार, 1 मार्च को खेला जाना है। वर्ल्ड कप का यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। यह मुकाबला एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है। भारत और वेस्टइंडीज में से जो टीम इस मैच को जीतेगी वह ग्रुप-1 में से साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाएगी, वहीं हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 4 में से तीन सेमीफाइनलिस्ट टीम -साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड- का नाम साफ हो गया है। आखिरी टीम का फैसला आज की मैच से होगा।
कैसी रहने वाली है पिच?
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच संतुलित रही है, जिससे तेज गेंदबाजों को मूवमेंट और स्पिनरों को कुछ पकड़ मिली है। ईडन गार्डन्स की पिच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के अहम सुपर 8 मुकाबले के लिए हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। यह मैच उसी पिच (पिच नंबर 5 या 6) पर खेला जाएगा, जहां इस महीने की शुरुआत में टूर्नामेंट का पहला 200 से ज्यादा का स्कोर बना था, जिससे दोनों टीमों के बीच रन बनने की संभावना आंकी जा रही है।
पहले से अच्छी बैटिंग कंडीशन के लिए मशहूर इस मैदान पर T20 वर्ल्ड कप 2026 के पांच मैचों में एवरेज रन रेट 8.59 रहा है, जिससे लगता है कि एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने वाला है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा टर्न मिलने की उम्मीद नहीं है।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर इस वर्ल्ड कप में 5 में से 4 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। ऐसें आज टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बैटिंग चुन सकता है।
क्या बोलता कोलकाता का ईडन गार्डन्स T20I रिकॉर्ड?
मैच- 17
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 8
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 10
टॉस हारकर जीते गए मैच- 7
हाईएस्ट स्कोर- 207/4
लोएस्ट स्कोर- 70
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 162/4
एवरेज रन पर विकेट- 22.27
एवरेज रन पर ओवर- 7.94
एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 153
भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक T20I में कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसें टीम इंडिया ने 19 मैच जीतकर अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं वेस्टइंडीज के हाथ इस दौरान 10 जीत लगी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए एक टी20 मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। हैरानी की बात यह है कि वेस्टइंडीज ने पिछले 5 मैचों में 3 बार भारत को हराया है।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि करो या मरो वाले इस मुकाबले में कौन बाजी मार कर सेमीफाइनल में जगह बनाएगा और किसका सफ़र यहीं थम जाएगा?
अहमदगढ़: होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक; माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त https://t.co/ec2tORlgpU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 1, 2026





















