बिहार का नया इश्किया खेल, बेटी के साथ हुआ रिश्ता, सास के साथ युवक ने रचाई शादी, इस तरह सास बन गई दामाद की शहजादी

बिहार

बिहार में कुछ नया होना कभी खास हुआ करता था, लेकिन अब आम हो गया है और इश्क लड़ाने के संबंध में तो क्या ही कहना? एक ऐसा प्रेम प्रसंग का मामला, जो रिश्तों की पवित्रता को धूमिल कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बिहार राज्य अपने अजब-गजब और अनोखे करतूतों के लिए लगातार सुर्खियों में रहता है। ख़ासकर इश्किया खेल जैसे करतूतों में तो बिहारी तेज़-तर्रार खिलाड़ी हैं। ऐसा इसलिए कह रहें हैं, क्योंकि बिहार के पूर्णिया जिले में एक युवक का इश्किया खेल प्रेमिका के साथ तो शुरू हुआ, लेकिन प्रेमिका की मां (सास) पर इश्क का यह संघर्ष सफल हुआ, जो अब न केवल दो परिवारों या आस-पास के क्षेत्रों तक सीमित है बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर तो खूब वायरल हो रहा है।

पूरा मामला, बिहार के पूर्णिया जिले का है, जो रिश्तों की जड़ो हिला कर रख दिया है।

मिली जानकारी अनुसार, एक लड़का और लड़की के शादी का रिश्ता तय हुआ। लड़की के पास अपना खुद का मोबाइल नहीं था, जिससे की वह लड़के से बातचीत कर सके, इसलिए वह लड़का अपनी होने वाली सास, यानि लड़की के मां की मोबाइल पर कॉल करता था।
कॉल करने के दौरान लड़की की मां, यानी उसकी सास कॉल उठाती थी और दोनों में खूब बातें होती थी। धीरे-धीरे लड़का और उसकी होने वाली सास के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और कुछ दिन बाद दोनों ने भाग कर शादी कर ली।

इतना ही नहीं, जब उस महिला से इन करतूतों के बारे में पूछा गया तो वह बोली कि “अभी मेरी उम्र ही क्या है, मुझे भी प्यार करने का हक है।” उस महिला ने अपने हक़ की ऐसी झलक दिखाई कि लोग सोचने पर मजबूर हो गएं।
शायद सही ही कहा गया है कि ‘प्यार अंधा होता है, जो उम्र की सीमा को लांघ जाता है।’

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.