बुलंदशहर: कांग्रेस की आहार से अनूपशहर पदयात्रा, मनरेगा बचाने के लिए 17 फरवरी को लखनऊ घेरने का आह्वान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद बुलंदशहर में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद बुलंदशहर में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में यह यात्रा आहार से शुरू होकर 15 किलोमीटर दूर अनूपशहर तक पहुंची, जिसमें मनरेगा मजदूरों और किसानों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

पदयात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाली चार ग्राम पंचायतों सिरोरा, तोरी, बच्ची खेड़ा आदि में चौपालों का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए प्रज्ञा गौड़ और पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार संविधान को तहस-नहस करने और मनरेगा जैसी योजनाओं को खत्म करने पर तुली हुई है। नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई मजदूर, नौजवान और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ है।

17 फरवरी को विधानसभा घेराव की तैयारी

डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने चौपालों में उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि मनरेगा को बचाने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लड़ी जा रही इस लड़ाई में जनता का साथ अनिवार्य है।

पदयात्रा का समापन अनूपशहर के बुलंदशहर बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप पार्क पर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन के साथ हुआ। इस दौरान उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, आदेश मुद्गल, अनिल शर्मा और लक्ष्मी नारायण शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

यात्रा में सत्य प्रकाश शर्मा, राहुल गोविल, अशोक चौधरी, रहमत राणा, जुबेर चौधरी, मोहन सरीन, कौशल शर्मा और विभिन्न ग्राम प्रधानों सहित भारी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रीय लोग सम्मिलित हुए।

 

Voice Of News 24