बलिया: 22 फरवरी को सजेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, एक ही छत के नीचे मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

बलिया

बलिया जनपद के उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 22 फरवरी 2026 रविवार को जनपद में एक विशाल ‘मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 22 फरवरी 2026 रविवार को जनपद में एक विशाल ‘मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई।

कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल वर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं, श्रमिकों और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को कानूनी सहायता के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।
वृद्धा, विधवा और श्रमिक पेंशन योजना।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं कन्या सुमंगला योजना।

प्रधानमंत्री आवास योजना और विश्वकर्मा सम्मान योजना।

किसानों एवं दिव्यांगजनों से संबंधित विशेष सरकारी लाभ।

जिला न्यायाधीश और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर से पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में लघु विधिक साक्षरता कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार गोंड ने किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीएमओ विजय यादव और जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने संकल्प दोहराया कि इस शिविर के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुँचाया जाएगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.