बलिया: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर डीएम सख्त, बोले नकलविहीन परीक्षा प्रशासन की प्राथमिकता

बलिया

बलिया जनपद में आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गंगा बहुउद्देशीय सभागार में जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया।

बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा पर जोर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल शौचालय और विद्युत की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं केंद्रों का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरों,और प्रकाश व्यवस्था की सघन जांच कर लें। डीएम ने कहा कि परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी का होना अनिवार्य है और प्रवेश/निकास के लिए केवल एक ही पॉइंट निर्धारित किया जाए, जहां सीसीटीवी की निगरानी रहे।

बैठक में कड़े लहजे में कहा गया कि परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि विद्यालय तक पहुँचने वाला मार्ग खराब है, तो केंद्र व्यवस्थापक तत्काल सूचित करें ताकि समय रहते मरम्मत कराई जा सके। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि वे बोर्ड की गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, और सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा सहित जनपद के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शुचिता से समझौता करने वाले केंद्रों और तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.