बुलंदशहर:ब्रजघाट में आस्था का सैलाब, 39वें विशाल कांवड़िया भंडारे में उमड़े हजारों भक्त

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल खुर्जा द्वारा ब्रजघाट स्थित श्री लक्ष्मण दास नथोली मल दिल्ली वालों की धर्मशाला में 39वां विशाल शिव कांवड़िया भंडारा अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल खुर्जा द्वारा ब्रजघाट स्थित श्री लक्ष्मण दास नथोली मल दिल्ली वालों की धर्मशाला में 39वां विशाल शिव कांवड़िया भंडारा अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है।

चार दिनों तक अनवरत चलेगी सेवा

मंडल के सचिव पूरन चंद्र शर्मा सर्राफ ने बताया कि यह सेवा शिविर 12 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 तक दिन-रात निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हजारों शिव भक्त यहाँ रुककर विश्राम और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

भोजन के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल

शिविर में श्रद्धा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। भंडारा पर्यवेक्षक एवं चिकित्सक डॉ. कौशल गुप्ता के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर लगाया गया है। एडवोकेट ममता अग्रवाल ने कांवड़ियों की सेवा करते हुए उन्हें दवाइयाँ वितरित कीं और घायलों की मलहम-पट्टी कर सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया।

खुर्जा से पहुँचे सैकड़ों सेवादार

मंडल के सदस्य डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’ ने बताया कि खुर्जा से सैकड़ों भक्त विशेष रूप से सेवा भाव से ब्रजघाट पहुँचे हैं। आयोजन को सफल बनाने में गिरीश चंद्र गुप्ता, गणेश गुप्ता, विनोद खुराना, राजकुमार गुप्ता, राजेश गोविल, योगेंद्र कुमार गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, जय भगवान शर्मा और गगन कुमार अरोड़ा सहित पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

 

 

Voice Of News 24