डिबाई: शिव परिवार की मूर्ति स्थापना से पूर्व भव्य शोभा यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई नगर के मोहल्ला नमक मंडी स्थित प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई नगर के मोहल्ला नमक मंडी स्थित प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भक्ति और उत्साह के इस संगम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने पूरे नगर को शिवमय बना दिया।

शोभा यात्रा का शुभारंभ मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। यात्रा के दौरान भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश और कार्तिकेय की नयनाभिराम झांकियां सजाई गई थीं। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “जय शिव शंभू” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी इस यात्रा का स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मुस्तैद रही।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि आचार्य रमाशंकर शास्त्री के सानिध्य में मूर्ति स्थापना का कार्य संपन्न कराया गया। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में हवन-पूजन और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल वार्ष्णेय, सनी सिंघल, विकास गर्ग, आकाश और अन्य भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

 

Voice Of News 24