बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम भीमगढ़ी में इन दिनों धार्मिक उल्लास का माहौल है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम भीमगढ़ी में इन दिनों धार्मिक उल्लास का माहौल है। गाँव में चल रहे विशेष धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में आज 13 फरवरी को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम का सफल संचालन राशी आचार्य जी एवं श्याम सांवरिया के पावन सानिध्य में किया जा रहा है।
दिनभर चले कार्यक्रम में दूर-दराज से आए भक्तों ने भावपूर्ण भजन-कीर्तन का आनंद लिया और विद्वान कथावाचकों के श्रीमुख से कथा श्रवण कर धर्म लाभ उठाया। भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं से पूरा पांडाल भक्तिमय हो गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अनुष्ठान का समापन 14 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहतास भगत जी, शुक्रिया सिंह, लोकेश, एकचंद और रोशन सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से समापन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है।
बलिया: शिवपुर नई बस्ती में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न, 22 फरवरी को लगेगा ‘मेगा कैंप’https://t.co/HFBvZaUY55
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026





















