बलरामपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना गौरा चौराहा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दुष्कर्म और मारपीट की जघन्य घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के थाना गौरा चौराहा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दुष्कर्म और मारपीट की जघन्य घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कड़ा रुख अपनाने के बाद सक्रिय हुई टीम ने मंगलवार को वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की 2 फरवरी 2026 को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि इकबाल हुसैन उर्फ अकबाल पुत्र बैतुल्ला ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला महिला चिकित्सालय बलरामपुर में भर्ती कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बीएनएस (BNS), पोक्सो (POCSO) एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। मंगलवार को व.उ.नि. राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त इकबाल हुसैन को गौरा-तुलसीपुर मार्ग पर स्थित भुसैलवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

अस्पताल के बाद कोर्ट में पेशी

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को आई चोटों के कारण उसे पहले जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविन्दपुर गांव का निवासी है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.