सशस्त्र सीमा बल महराजगंज में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: संदीक्षा की सराहनीय पहल

महराजगंज

महराजगंज जनपद में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज में एक वृहद कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज में एक वृहद कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं ‘संदीक्षा’ (एसएसबी की कल्याणकारी संस्था) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति भय को दूर करना और समय पर उपचार के महत्व को समझाना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी (द्वितीय कमान अधिकारी, चिकित्सा) और जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुपाली श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। विशेषज्ञों ने कैंसर के कारणों और लक्षणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. रुपाली ने विशेष रूप से महिलाओं को होने वाले स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली और नियमित जांच के जरिए इस घातक बीमारी को प्रारंभिक अवस्था में ही मात दी जा सकती है।

कार्यक्रम का संचालन संदीक्षा अध्यक्ष श्रीमती ऋचु ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं जवानों के परिजनों को बताया गया कि तंबाकू का त्याग, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम कैंसर से बचाव के सबसे प्रभावी हथियार हैं। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि कैंसर का मतलब जीवन का अंत नहीं है, बशर्ते इसका पता सही समय पर चल जाए।

उपस्थित प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से अपनी शंकाओं का समाधान किया और इस पहल को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। यह कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल के परिवारों के स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.