सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर घर से मुंबई के लिए निकले एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर घर से मुंबई के लिए निकले एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव जनपद के शिवनगर थाना क्षेत्र के असनहरा मंदिर और कटबंध गांव के बीच एक पुलिया के पास सड़क किनारे गड्ढे में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान असनहरा ग्राम निवासी अताउल्लाह (25 वर्ष) पुत्र मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, युवक मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसका शव गांव के पास ही मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। राहगीरों ने जब गड्ढे में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक सड़क किनारे गड्ढे तक कैसे पहुँचा। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मेरठ जनपद में एक शराबी युवक का फिल्मी अंदाज पुलिस और प्रशासन के लिए जी का जंजाल बन गया। अनवर नामक युवक शराब के नशे में धुत होकर अचानक एक ऊंचे पेड़ पर जा चढ़ा और फिल्म ‘शोले’ के किरदार वीरू की तरह एक्टिंग करने लगा। pic.twitter.com/SBwjsEWHi8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026




















