डिबाई: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह हुए एक हृदयविदारक हादसे में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की जान चली गई। घटना रतनपुर गांव के पास की है, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह हुए एक हृदयविदारक हादसे में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की जान चली गई। घटना रतनपुर गांव के पास की है, जहाँ खेत जा रहे किसान को किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

खेत जाते समय काल बने अज्ञात पहिए

मृतक की पहचान बहोरी (65 वर्ष) पुत्र परम सिंह, निवासी ग्राम रतनपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बहोरी रोज की तरह गुरुवार तड़के करीब 5:30 बजे घर से पैदल ही अपने खेत के लिए निकले थे। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना पाकर नरौरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की गंभीरता को देखते हुए बुलन्दशहर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारकर भागने वाले वाहन का पता लगाया जा सके। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.