बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल रामघाट में आगामी महाशिवरात्रि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को थाना प्रांगण में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल रामघाट में आगामी महाशिवरात्रि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को थाना प्रांगण में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी (SDM) डिबाई की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर
बैठक में गंगा नदी में बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि लाखों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, वाहन पार्किंग, अस्थाई शौचालय और खोया-पाया कैंपों की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं।
लाखों की संख्या में पहुँचते हैं कांवड़िए
ज्ञात हो कि रामघाट मेले में प्रतिवर्ष 8 से 10 लाख श्रद्धालु गंगा जल भरने आते हैं। क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने का भरोसा दिलाया, वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह, इंद्रपाल सिंह, विद्युत विभाग के एसडीओ संदीप कुमार, थाना प्रभारी संदीप सिंह और गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सरकार सवर्ण विरोधी का तमगा न ले, यूजीसी कानून पर करें पुनर्विचार: रौशन सिंहhttps://t.co/gWB3uTS1Ij
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026




















