सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-730 पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में महिला की जान चली गई जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-730 पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में महिला की जान चली गई जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक और पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि चिल्हिया के बसठा निवासी गीता देवी (37 वर्ष) और सत्यम चौबे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे को अंजाम देकर कार चालक मौके से भाग निकला, लेकिन कुछ ही दूरी पर जोगिया उदयपुर क्षेत्र के धेन्सा नानकार मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर एक बोर्ड से टकरा गई। पकड़े जाने के डर से चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान गीता देवी ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सत्यम चौबे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही जोगिया उदयपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन नंबर और कागजात के जरिए चालक की शिनाख्त की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग पर बढ़ती रफ्तार और हादसों पर गहरा आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त निगरानी की मांग की है।
दानपुर ब्लॉक में SIR सुधार सर्वे कार्य में तेजी, एसडीएम डिबाई ने परखी प्रगतिhttps://t.co/3hrt1T5WYz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026




















