मेरठ: नशे में धुत युवक बना ‘शोले’ का वीरू, पेड़ पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, क्रेन से उतारना पड़ा

मेरठ

मेरठ जनपद में एक शराबी युवक का फिल्मी अंदाज पुलिस और प्रशासन के लिए जी का जंजाल बन गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद में एक शराबी युवक का फिल्मी अंदाज पुलिस और प्रशासन के लिए जी का जंजाल बन गया। अनवर नामक युवक शराब के नशे में धुत होकर अचानक एक ऊंचे पेड़ पर जा चढ़ा और फिल्म ‘शोले’ के किरदार वीरू की तरह एक्टिंग करने लगा।

 

पेड़ पर चढ़कर युवक को हंगामा करते देख मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने अनवर को काफी देर तक नीचे उतरने के लिए समझाया और पुचकारा, लेकिन नशे की खुमारी में डूबा युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। वह पेड़ की डालियों पर झूलते हुए लगातार शोर मचाता रहा, जिससे उसके नीचे गिरने का खतरा भी बना हुआ था।

जब तमाम कोशिशें नाकाम रहीं, तो पुलिस को मजबूरन क्रेन बुलानी पड़ी। काफी जद्दोजहद के बाद क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अनवर को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।

 


Voice Of News 24