सिद्धार्थनगर: स्वाति मिश्रा के भजनों से भक्तिमय हुआ सिद्धार्थनगर महोत्सव , उमड़ा जनसैलाब

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में ऐतिहासिक सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के प्रथम दिन की शाम भक्ति और उल्लास के नाम रही। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद में ऐतिहासिक सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के प्रथम दिन की शाम भक्ति और उल्लास के नाम रही। सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी जादुई प्रस्तुति से हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही रात करीब 9 बजे स्वाति मंच पर पहुँचीं, पूरा पंडाल तालियों और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा।

सिद्धार्थनगर से विशेष लगाव

कार्यक्रम से पूर्व वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 से विशेष बातचीत में स्वाति मिश्रा ने सिद्धार्थनगर की धरती के प्रति अपना गहरा प्रेम व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह मिट्टी मुझे हमेशा अपनापन और असीम प्यार देती है। यहाँ के दर्शकों की ऊर्जा और उत्साह किसी भी कलाकार को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।

भक्ति और सरप्राइज का संगम

संस्कृत मंच पर अपनी प्रस्तुति को विशेष बताते हुए स्वाति ने कहा कि उनकी टीम ने साउंड चेक के दौरान ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भांप लिया था। उनके अनुसार, भक्ति संगीत के इस पावन माहौल में कलाकार और श्रोता के बीच एक आध्यात्मिक संबंध स्थापित होता है।

जब उनसे दर्शकों से उम्मीदों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने विनम्रतापूर्वक कहा, मुझे यहाँ से पहले ही बहुत कुछ मिल चुका है। मेरी बस यही प्रार्थना है कि लोगों के दिलों में भक्ति और स्नेह बना रहे। कार्यक्रम के खास सरप्राइज के सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि पूरा शो ही रोमांच और सरप्राइज से भरा है, जिसका अनुभव दर्शक मंच पर साक्षात करेंगे। उनकी मधुर आवाज और भक्तिमय भजनों ने महोत्सव के पहले दिन को यादगार बना दिया।

 

Voice Of News 24