लखनऊ
उत्तर प्रदेश प्रशासनिक हलके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2004 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी अनामिका सिंह के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश प्रशासनिक हलके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2004 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी अनामिका सिंह के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। यह आदेश 30 जनवरी 2026 से प्रभावी हो जाएगा।
अनामिका सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश की खाद्य आयुक्त के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उनकी गिनती राज्य के सबसे सशक्त और ईमानदार अधिकारियों में होती है।
राज्य सरकार ने दिसंबर 2025 में ही उनके आवेदन को हरी झंडी देकर केंद्र (DOPT) को भेज दिया था। एक कुशल और अनुभवी अधिकारी का सेवाकाल पूरा होने से पहले इस तरह पद छोड़ना यूपी ब्यूरोक्रेसी के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। 30 जनवरी को उनका प्रशासनिक सफर आधिकारिक रूप से थम जाएगा।
सरकार सवर्ण विरोधी का तमगा न ले, यूजीसी कानून पर करें पुनर्विचार: रौशन सिंहhttps://t.co/gWB3uTS1Ij
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026




















