बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के उत्तर प्रदेश सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अब धरातल पर रंग ला रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के उत्तर प्रदेश सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अब धरातल पर रंग ला रही है। ब्लॉक दानपुर स्थित राजकीय आलू फार्म और राजकीय पौधशाला में संचालित ‘शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह’ की महिलाएं हाईटेक नर्सरी के माध्यम से किसानों की तकदीर और अपनी तस्वीर बदल रही हैं।
मात्र ₹1 में तैयार हो रही उन्नत पौध
ब्लॉक मिशन प्रबंधक मेराजुल इस्लाम ने बताया कि इस हाईटेक नर्सरी में टमाटर, शिमला मिर्च, बैंगन, गोभी और खीरा जैसी विभिन्न प्रजातियों की पौध तैयार की जाती है। योजना के तहत किसान अपना बीज समूह को उपलब्ध कराते हैं, जिसे समूह की महिलाएं 20 से 25 दिनों में वैज्ञानिक विधि से तैयार कर देती हैं। इसके बदले किसानों को मात्र ₹1 प्रति पौधा शुल्क देना होता है। किसान कुमारपाल सिंह, संजय गुप्ता और ओमप्रकाश जैसे कई प्रगतिशील किसान यहाँ से पौध तैयार करवाकर लाभान्वित हो रहे हैं।
20 महिलाओं को मिला घर बैठे रोजगार
इस समूह में कुल 20 महिला सदस्य हैं, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया गया है। बीडीओ दानपुर के कुशल नेतृत्व में इन महिलाओं को न केवल रोजगार मिला है, बल्कि वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर घर की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं।
राजकीय कृषि पौधशाला में स्थापित यह हाईटेक नर्सरी आज क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान और महिलाओं के लिए स्वावलंबन का केंद्र बन गई है।
मगहर महोत्सव-2026 का भव्य आगाज: सामाजिक समरसता और भक्ति का संगमhttps://t.co/9veTYyQ3Sd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026




















