सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल, यानी 30 जनवरी को सिद्धार्थनगर जनपद के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल, यानी 30 जनवरी को सिद्धार्थनगर जनपद के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। डिप्टी सीएम इस दौरान कपिलवस्तु महोत्सव, ग्राम चौपाल और विभागीय समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
10:00 AM: लखनऊ के लामार्टीनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवानगी।
11:10 AM: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय हेलीपैड पर आगमन।
11:20 AM: तदैय-पिपराहवा स्थित बौद्ध स्तूप के दर्शन और विपश्यना केंद्र का भ्रमण (सांसद जगदंबिका पाल की उपस्थिति में)।
01:30 PM: कपिलवस्तु महोत्सव स्थल पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता।
02:30 PM: ग्राम धेनसा नानकार (विकासखंड नौगढ़) में ग्राम चौपाल और स्वयं सहायता समूहों के संवाद कार्यक्रम में शिरकत।
03:15 PM: कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक और प्रेस वार्ता।
04:10 PM: पुलिस लाइन हेलीपैड से वापस लखनऊ के लिए प्रस्थान।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उप मुख्यमंत्री की जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस लाइन से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वे जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरे में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और स्थानीय विधायक श्यामधनी राही भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
सरकार सवर्ण विरोधी का तमगा न ले, यूजीसी कानून पर करें पुनर्विचार: रौशन सिंहhttps://t.co/gWB3uTS1Ij
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026




















