मगहर महोत्सव-2026 का भव्य आगाज: सामाजिक समरसता और भक्ति का संगम

संतकबीरनगर

संतकबीरनगर जनपद के महान समाज सुधारक संत कबीर दास जी की परिनिर्वाण स्थली, मगहर में मंगलवार को छह दिवसीय ‘कबीर मगहर महोत्सव-2026’ का औपचारिक शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संतकबीरनगर जनपद के महान समाज सुधारक संत कबीर दास जी की परिनिर्वाण स्थली, मगहर में मंगलवार को छह दिवसीय ‘कबीर मगहर महोत्सव-2026’ का औपचारिक शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर इस सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सरस्वती वंदना से हुआ। इससे पूर्व, अधिकारियों ने कबीर साहेब की समाधि और मजार पर मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

प्रमुख संबोधन  कबीर के विचारों की प्रासंगिकता

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि कबीर के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में सक्षम हैं। उन्होंने मगहर को आध्यात्मिक पर्यटन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बताया। वहीं, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने महोत्सव को धार्मिक सौहार्द का प्रतीक बताते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों का भरोसा दिलाया।

नगर पंचायत मगहर के अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरुज्ज़मा अंसारी ने भावुक होते हुए कहा:

“मगहर महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। हमारी कोशिश है कि यहाँ आने वाला हर श्रद्धालु एक सुखद अनुभव लेकर जाए।”

विशेष आकर्षण

प्रदर्शनी: विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा विकास और जागरूकता स्टाल लगाए गए हैं।

प्रकाशन: सूचना विभाग द्वारा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’ और ‘विरासत भी, विकास भी’ कैलेंडर का वितरण किया गया।

उपस्थिति: महंत हरिशरण दास, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे।

यह महोत्सव अगले छह दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कबीर की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार का केंद्र बना रहेगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.