कानपुर
कानपुर देहात अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर देहात अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला की लूटी हुई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान प्रदीप दीक्षित और निखिल यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में दोनों लुटेरे पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोने लगे और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए भविष्य में कभी अपराध न करने की कसम खाई।
अकबरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/mkC60ITMPN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026




















