जहरीला पदार्थ खाने के बाद विवाहिता की मौत परिजनों ने लगाया आरोप 2019 में हुआ था प्रेम विवाह, दो छोटे बेटों के सिर से उठा मां का साया; पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बुद्धिरामपुर गांव में गुरुवार को 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बुद्धिरामपुर गांव में गुरुवार को 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

मृतका की पहचान बुद्धिरामपुर निवासी शमशेर की पत्नी मरियम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जहरीला पदार्थ खाने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी थी। हालांकि, उसने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में खाया और मौत का वास्तविक कारण क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

मरियम के पिता आलमगीर सियरहिभार गांव के निवासी हैं। परिजनों ने मृतका के पति के चाचा पर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मरियम का विवाह वर्ष 2019 में प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। उसके दो बेटे हसनैन (5) और अब्दुर्रहमान (3) हैं। मां की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह और घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.