महराजगंज: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आगाज़,डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

महराजगंज

महराजगंज जनपद को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति से पूरी तरह मुक्त करने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ किया।

महराजगंज जनपद को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति से पूरी तरह मुक्त करने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हस्ताक्षर अभियान से दिया संदेश जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ‘राइटिंग वॉल’ पर हस्ताक्षर कर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। उनके साथ जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हस्ताक्षर कर बाल विवाह के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता जताई। यह वाहन जनपद के विभिन्न ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों और बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा।

न होने दें बाल विवाह जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि अपने आस-पास कहीं भी बाल विवाह न होने दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी ऐसी घटना की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से जिले के हर बच्चे को उसका अधिकार और सुरक्षित बचपन मिले।

 

 

Voice Of News 24