गणतंत्र दिवस पर अलर्ट: महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, SP ने की अपील

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा बनाए रखने में जनता का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तत्काल उसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने या सुरक्षा कर्मियों को दें। एसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सीमा पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जनपद में चप्पे-चप्पे पर निगरानी के साथ खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.