बलरामपुर: तुलसीपुर में गूँजा सम्मान; महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले 45 पुलिसकर्मियों को मिला सेवा मेडल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में महाकुंभ मेला प्रयागराज-2025 में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में महाकुंभ मेला प्रयागराज-2025 में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की घोषणा के अनुपालन में, बुधवार को क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार ने जनपद के 45 पुलिसकर्मियों को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’ और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रयागराज में आयोजित विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम ‘महाकुंभ’ को सकुशल संपन्न कराने में इन पुलिसकर्मियों ने दिन-रात अपनी सेवाएं दी थीं। समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे के अनुसार आज सम्मान समारोह आयोजित कर उनकी कर्तव्यनिष्ठा को सराहा गया।

मेडल प्रदान करते हुए क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों और भारी भीड़ के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखना इन जवानों के समर्पण का प्रमाण है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनके चेहरे पर इस सम्मान के बाद उत्साह साफ नजर आया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.