महराजगंज: ठूठीबारी पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, रास्ता भटके दो मासूमों को परिजनों से मिलाया

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से रास्ता भटके दो मासूम बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिला दिया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से रास्ता भटके दो मासूम बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिला दिया गया। बुधवार को नरगिस (7 वर्ष) और गुलाम सोमानी (5 वर्ष) नाम के दो बच्चे बरगदवा क्षेत्र से रास्ता भटक कर ठूठीबारी के निचलौल रोड स्थित चंदन नदी के पास रोते हुए जा रहे थे।

गश्त के दौरान कांस्टेबल मनोहर कुमार यादव और मृत्युंजय तिवारी की नजर इन सिसकते बच्चों पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चों को चुप कराया और उनसे पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना गांव नारायणपुर बताया। इसके बाद पुलिस ने ‘सी-प्लान एप’ का सहारा लेकर गांव के संपर्क सूत्रों से बात की और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने उचित पहचान कर बच्चों को उन्हें सौंप दिया। बच्चों को वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और उन्होंने महराजगंज पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.