बुलंदशहर: राजघाट में हादसों को दावत दे रहे लटकते बिजली के तार, 6 माह से शिकायतें बेअसर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ लोकमन घाट के समीप पिछले छह महीनों से बिजली के तार जमीन के बेहद करीब लटक रहे हैं, जिससे क्षेत्र में किसी बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय निवासी ख्यालीराम शर्मा ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर नरोरा के जेई योगेश कुमार से बार-बार शिकायत की गई, लेकिन आधा साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। खंभों के बीच झूलते इन तारों के कारण राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का आरोप है कि विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। मामले के तूल पकड़ने पर जेई योगेश कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है और अगले दो से चार दिनों के भीतर तारों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।

 

 

Voice Of News 24