वाराणसी
वाराणसी जनपद के धर्म और संस्कृति की नगरी काशी के घाट एक बार फिर सात समंदर पार से आए प्रेम के साक्षी बने। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी जनपद के धर्म और संस्कृति की नगरी काशी के घाट एक बार फिर सात समंदर पार से आए प्रेम के साक्षी बने। वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट स्थित एक मंदिर में रशियन दंपत्ति ने पूर्ण हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह रचाया। भारतीय संस्कृति से अभिभूत इस विदेशी जोड़े ने गंगा किनारे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
परंपरागत परिधानों में सजे रशियन युवक ने अपनी साथी की मांग भरी और मंगलसूत्र पहनाकर उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाया। घाट पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों ने शास्त्रोक्त विधि से विवाह संपन्न कराया। अपनी शादी को लेकर यह जोड़ा बेहद उत्साहित और खुश नजर आया। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म की परंपराओं और काशी की दिव्यता ने उन्हें इस विवाह के लिए प्रेरित किया। अब यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026























