मऊ

मऊ जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के कड़े निर्देश पर आबकारी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के कड़े निर्देश पर आबकारी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमथरी चट्टी स्थित देसी शराब की दुकान के समीप की गई।

जनसुनवाई के दौरान निर्धारित समय से पूर्व और अधिक दाम पर शराब बिक्री की शिकायतें मिलने पर आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने सुबह 6 बजे छापेमारी की। जांच के दौरान अधिकृत विक्रेता राधेश्याम मिश्रा और कैंटीन संचालक शिवचंद चौहान को नियमों का उल्लंघन कर अवैध परिसर से शराब बेचते हुए पकड़ा गया।

आबकारी विभाग की तहरीर पर चिरैयाकोट पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। जिला आबकारी अधिकारी ने चेतावनी दी है कि नियमों के विरुद्ध काम करने वाले अनुज्ञापियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। टीम में सिपाही संजय यादव, अभिषेक यादव और किरण यादव शामिल रहे।

 

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *