मऊ
मऊ जनपद के आरएस पैलेस में रामायणम फाउंडेशन के संस्थापक और प्रख्यात कथावाचक आचार्य शान्तनु महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के आरएस पैलेस में रामायणम फाउंडेशन के संस्थापक और प्रख्यात कथावाचक आचार्य शान्तनु महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में वर्ष 2026 में होने वाले भव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की तिथियों की विधिवत घोषणा की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
सर्वसम्मति से तय किया गया कि सात दिवसीय यह आध्यात्मिक आयोजन 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आचार्य शान्तनु महाराज ने मऊ की धरती पर इस आयोजन को सौभाग्य बताते हुए कहा कि यह कथा समाज को नैतिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त करेगी। बैठक में आरएसएस के जिला प्रचारक आर्यम, भाजपा नेता राजा आनंद ज्योति सिंह, गणेश सिंह और विहिप जिलाध्यक्ष पारस मणि सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रामायणम परिवार की कोर टीम—निखिल वर्मा, संदीप, शिवा और अन्य सदस्यों ने आयोजन की रूपरेखा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की। राजा आनंद ज्योति सिंह ने बताया कि महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इस घोषणा के बाद से ही स्थानीय धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026























