सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से की।
गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी ने महिला अपराधों और पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालय में लंबित वादों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने जनपद के टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने पर बल दिया।
बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे साक्ष्यों के संकलन और गवाहों की सुरक्षा में कोई कोताही न बरतें। इस दौरान जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अभियोजन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026




















