सिद्धार्थनगर: गोरागढ़ में पुलिस की पाठशाला, छात्राओं को सिखाए सुरक्षा और स्वावलंबन के मंत्र

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जारी ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत बुधवार को सरदार पटेल रामबरन चौधरी इंटर कॉलेज, गोरागढ़ में एक विशाल जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जारी ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत बुधवार को सरदार पटेल रामबरन चौधरी इंटर कॉलेज, गोरागढ़ में एक विशाल जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक शिवनगर डिड़ई, अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’, दहेज उत्पीड़न और तीन नए कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे— कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन और मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रति जागरूक किया। साइबर अपराध से बचाव हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 और महिला सुरक्षा हेतु 1090, 112 व 1076 के उपयोग की ट्रेनिंग दी गई।

इस दौरान यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरक्षी शनि कुमार यादव और महिला मुख्य आरक्षी नीलम शुक्ला सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

 

Voice Of News 24