महराजगंज
महराजगंज जनपद के सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात मधुबनिया रेंज के वन ग्राम कंपार्टमेंट 24 में एक आदमखोर तेंदुए ने झोपड़ी में घुसकर सो रही 4 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, वन ग्राम निवासी बिरजू की बेटी शिवानी (4 वर्ष) अपनी माँ के साथ झोपड़ी में सो रही थी। देर रात जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने झोपड़ी को फाड़कर भीतर प्रवेश किया और मासूम का गला अपने जबड़े में दबोच लिया। बच्ची की चीख सुनकर माँ और आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिससे घबराकर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।
गंभीर रूप से घायल शिवानी को तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी अनहोनी को रोका जा सके।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026





















