निचलौल: चरभरिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, चार लोग गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज: जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत चरभरिया पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा होने से इलाके में हड़कंप मच गया।  गए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज: जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत चरभरिया पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा होने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायलों की पहचान राम लक्ष्मण चौहान (20), मैनुद्दीन (22), तूफानी (55) और इंद्रासन (45) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पुलिस ने दुर्घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच के उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.