दानपुर: भक्ति के रंग में रंगा नगर, प्रभात फेरी में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ प्रत्येक बुधवार तड़के 4:00 बजे निकलने वाली प्रभात फेरी अब एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ प्रत्येक बुधवार तड़के 4:00 बजे निकलने वाली प्रभात फेरी अब एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। प्रभात फेरी के सदस्य लवकुश, सौरव गुप्ता और संतोष कुमार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व मात्र 5 लोगों से शुरू हुई यह पहल आज 400 श्रद्धालुओं तक पहुँच गई है।

श्रद्धालु सुबह 3:00 बजे ही बाबा सीताराम मंदिर पर एकत्रित होने लगते हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘सीताराम’ के संकीर्तन के साथ यह फेरी नगर के पथवारी देवालय, तालाब वाला मंदिर और पीली कोठी सहित सभी प्रमुख मंदिरों से होकर गुजरती है। करीब दो घंटे तक चलने वाली इस फेरी से जहाँ लोगों को आध्यात्मिक शांति मिल रही है, वहीं स्थानीय निवासियों की ‘मॉर्निंग वॉक’ भी हो जाती है। इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, अशोक लोधी और लालू सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]