बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खेड़िया बख्श में अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित एक मुर्गा दुकान को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खेड़िया बख्श में अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित एक मुर्गा दुकान को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान के कारण मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा रहता है और दुर्गंध से स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
सबसे अधिक रोष इस बात को लेकर है कि उक्त दुकान से महज 50 मीटर की दूरी पर प्रसिद्ध चामड़ मैया का मंदिर स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार जैसे पवित्र दिनों में भी दुकान खुलने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँच रही है। मंदिर आने-जाने वाली महिलाओं और बेटियों को गंदगी व दुर्गंध के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
भूपेंद्र सिंह, बीडी सिंह और नित्यानंद सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मंदिर की पवित्रता को देखते हुए इस दुकान को तत्काल किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाएंगे।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026





















