हापुड़
हापुड़ जनपद में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे हापुड़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे निर्माणाधीन जिला जेल और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे हापुड़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे निर्माणाधीन जिला जेल और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

निरीक्षण और समीक्षा बैठक का कार्यक्रम डिप्टी सीएम सबसे पहले अकडौली में निर्माणाधीन जिला जेल का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे मेरठ रोड स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय पहुँचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों के बाद वे प्रीत विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। अंत में, जिला मुख्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
व्यापारी उठाएंगे सुरक्षा का मुद्दा उप मुख्यमंत्री के इस दौरे के बीच शहर की कानून-व्यवस्था का मुद्दा गरमाया हुआ है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने हाल ही में प्रमुख चावल व्यापारी मनोज गर्ग के साथ हुई मारपीट और लूट की घटना को लेकर नाराजगी जताई है। व्यापारी नेता ललित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में कार्रवाई किए जाने से व्यापारियों में रोष है। इस संबंध में व्यापारी डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करेंगे।
देर शाम जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने भी अस्पताल और जेल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026





















