बुलंदशहर: जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 8700 किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण, 1500 करोड़ का बजट तय

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गंगा एक्सप्रेस-वे को जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाले प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गंगा एक्सप्रेस-वे को जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाले प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 677 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिससे बुलंदशहर के 39 गांवों के करीब 8700 किसान प्रभावित होंगे।

शासन ने भूमि अधिग्रहण के लिए कुल 1500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जिसमें से जिला प्रशासन को 950 करोड़ रुपये की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है। यह एक्सप्रेस-वे जनपद की पांच तहसीलों—स्याना, बुलंदशहर, अनूपशहर, शिकारपुर और सिकंदराबाद से होकर गुजरेगा। अधिग्रहण की प्रक्रिया को औपचारिक रूप देने के लिए अधिसूचना जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

अधिकारियों के अनुसार, अधिग्रहण के दायरे में खुर्जा तहसील के अमानुल्लापुर, इनायतपुर, सनैता शफीपुर और बुलंदशहर तहसील के औरंगाबाद, सराय छबीला, अडौली, मामन खुर्द जैसे गांव प्रमुख रूप से शामिल हैं। शासन की प्राथमिकता है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मुआवजा वितरण और अधिग्रहण पूरा कर निर्माण कार्य शुरू किया जाए। इस लिंक एक्सप्रेस-वे के बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और जेवर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.