बरेली
बरेली जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बरेली जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ठिरिया मोड़ के पास घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से 130 ग्राम चरस, एक इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
पकड़े गए तस्कर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर चरस की पुड़िया बेचने का अवैध धंधा करते थे। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने अपने नेटवर्क और ग्राहकों के बारे में अहम जानकारी दी है। पुलिस अब इनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 21 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/SF5e01Zvcs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026


















