महराजगंज:परतावल में मेडिकल स्टोर का हुआ शुभारंभ, भाजपा युवा नेता निर्भय सिंह ने किया उद्घाटन

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए हॉस्पिटल रोड स्थित लम्हुआ ताल के बगल में मेडिकल स्टोर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए हॉस्पिटल रोड स्थित लम्हुआ ताल के बगल में मेडिकल स्टोर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। उद्घाटन पनियरा के भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह ने किया।

उद्घाटन के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए निर्भय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में निजी निवेश का बढ़ना क्षेत्र के विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “इस मेडिकल स्टोर के खुलने से स्थानीय निवासियों को अब आपातकालीन और नियमित दवाइयों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। दवाओं की सहज उपलब्धता होने से मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, मंडल महामंत्री अजय गौतम, पत्रकार दीपू रावत, अध्यापक आशुतोष पटेल, अमरनाथ गुप्ता, संदीप रंजन, जगमोहन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नव-उद्घाटित मेडिकल स्टोर के सफल संचालन की कामना की।

 

Voice Of News 24