सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के अंतर्गत रविवार को थाना मोहाना पुलिस द्वारा ग्राम बेल्टीकर में ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ और महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के अंतर्गत रविवार को थाना मोहाना पुलिस द्वारा ग्राम बेल्टीकर में ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ और महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
चौपाल के दौरान उपनिरीक्षक जयमाल, महिला कांस्टेबल पूजा और रोमी तिवारी की टीम ने बालिकाओं व महिलाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ और महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112 और 1076 की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में भी सतर्क किया गया।
अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं को नए कानूनों और ‘शक्ति दीदी’ अभियान की महत्ता समझाई। इस दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी विषम परिस्थिति में महिलाएं निडर होकर इन नंबरों पर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।
दिल्ली में गूंजा बुलंदशहर का नाम: ‘जूनियर हेलमेट मैन’ जय भगवान सिंह अंतरराष्ट्रीय टैलेंट शो में सम्मानितhttps://t.co/20zMrpFMbp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 18, 2026





















