उसका बाजार: 101 लाभार्थियों को मिला ‘पक्के घर’ का तोहफा, खातों में पहुंची पहली किस्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत रविवार को नगर पंचायत उसका बाजार के पात्र परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत रविवार को नगर पंचायत उसका बाजार के पात्र परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई। नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों से चयनित 101 लाभार्थियों के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त के रूप में ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की धनराशि सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से बटन दबाकर प्रदेशव्यापी स्तर पर धनराशि भेजने के साथ ही, स्थानीय स्तर पर लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पहली किस्त प्राप्त होने से अब ये परिवार अपने सपनों का पक्का घर बनाने की शुरुआत कर सकेंगे।

नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है और प्रथम किस्त के बाद निर्माण कार्य की प्रगति के आधार पर अगली किस्तें जारी की जाएंगी। इस अवसर पर लाभार्थियों ने सरकार की इस कल्याणकारी योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.